दिल्ली: अभी भी वेंटिलेटर पर हैं लोकगायिका शारदा सिन्हा, PM मोदी ने की बेटे से बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

शारदा सिन्हा की हालत को लेकर एक-एक मिनट अहम है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। अंशुमान ने अपनी मां की हालत गंभीर बताते हुए सभी व्रतियों से छठ मैया से प्रार्थना करने की अपील है। इसके साथ उनके बेटे ने छठ से पहले अपना नया गाना 'दुखवा मिटायिन छठी मैया' रिलीज किया है।
 
ये भी पढ़ें- शिवसेना की महिला नेता की शिकायत पर संजय राउत के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला

संबंधित समाचार