हिट फिल्म देना और जीवन को बेहतर तरीके से जीना ही लक्ष्य: अर्जुन कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये आठ वर्ष हो गये हैं। अर्जुन कपूर ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये आठ वर्ष हो गये हैं। अर्जुन कपूर ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं।
यह सिर्फ शुक्रवार से शुक्रवार रिलीज़ के बारे में है। एक खराब फिल्म आपको पीछे कर देती है। साथ ही एक हिट फिल्म आपको सुपस्टार के तौर पर प्रतिष्ठित कर देती है। ऐसे में आपको अपनी इस जगह को एंजॉय करना है और मजे करने हैं। हिट फिल्म देना ही एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि इसमें आप लिप्त नहीं होंगे। इस बात को भी कि अच्छा काम करेंगे और उसे फॉरग्रांटेड नहीं लेंगे।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहीरो वेब सीरीज़ द ब्वॉयज़ को डब किया है। इसमें उन्होंने बेली बुचर नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। इसकी कहानी ऐसी है जब सुपरहीरोज़ गलत राह पर निकल जाते हैं। वह बुरे लोगों के साथ मिल जाते हैं और अपनी शक्तियों का दुरूप्रयोग करने लगते हैं। अर्जुन कपूर अब अपनी अपकमिंग फ़िल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीस और यामी गौतम की भी अहम भूमिका है।
