लखीमपुर खीरी: तीन इंस्पेक्टर समेत सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। प्रोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बने तीन निरीक्षक व चार दरोगाओं को एसपी ने स्थानांतरित कर  उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।


यह बदलाव सोमवार की देर रात किया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बने कुकरा चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को थाना मैलानी, थाना उचौलिया से निरिक्षक उदय भान यादव को थाना भीरा और थाना पलिया से इंसाफ अली को थाना खीरी निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा एसआई धीरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से यूपी 112, एसआई मनोज कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी पुलिस आउट पोस्ट पिपरा झाल, पुलिस लाइन से एसआई शहजहां खान को प्रभारी सम्मन सेल और एसआई कृष्ण स्वरूप दुबे को थाना पसगवां भेजा है।

संबंधित समाचार