मैं लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा हूं...सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मांगी थी 5 करोड़ रुपये की फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलमान खान के नाम पर ट्रैफिक पुलिस को धमकी भेजने वाले व्यक्ति का पता चल गया है। मुबंई पुलिस ने कर्नाटक से 35 साल के विक्रम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। विक्रम ने धमकी क्यों दी? मुंबई लाकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई थी और उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है। पुलिस ने आगे बताया, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है।

धमकी में कहा गया कि 'अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है। सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया। लॉरेंस बिश्नोई हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में जेल में बंद है।

ये भी पढे़ं : सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग

संबंधित समाचार