मांगों को लेकर गुर्जर नौवें दिन भी रेल की पटरी पर जमे रहे
जयपुर। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर भरतपुर जिले के पीलूपुरा में चल रहा गुर्जर आंदोलन सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा। हालांकि आंदोलन समाप्त करने लिए बातचीत भी जारी हैं। गुर्जर समाज एक नवंबर से रेल पटरी पर डेरा डाले हुए हैं। जिससे नौ दिन से दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर रेल आवागमन ठप …
जयपुर। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर भरतपुर जिले के पीलूपुरा में चल रहा गुर्जर आंदोलन सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा। हालांकि आंदोलन समाप्त करने लिए बातचीत भी जारी हैं। गुर्जर समाज एक नवंबर से रेल पटरी पर डेरा डाले हुए हैं। जिससे नौ दिन से दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर रेल आवागमन ठप पड़ा हैं।
इस बीच करौली जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाहा हिण्डौन में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला से बातचीत की हैं। साथ ही खेल मंत्री अशोक चांदना के भी कर्नल बैंसला से वार्ता करने के चर्चा हैं। उधर अखिल भारतीय गर्जर महासंघ ने जयपुर जिले में कोटपुतली उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर एमबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर कर भर्तियों में बैकलॉग देने एवं एमबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि आंदोलन शुरु होने से पहले सरकार के साथ गुर्जरों के 41 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता कर समझौता किया था लेकिन इसमें कर्नल बैंसला शामिल नहीं हुए। इस समझौते का समर्थन कर रहे गुर्जरों का कहना है कि जब सरकार के साथ चौदह बिन्दुओं पर बातचीत हो गई तो अब आंदोलन करने का कोई मतलब नहीं रह गया है। आंदोलन कर रहे कर्नल बैंसला एवं उनके समर्थकों का कहना है कि जो भी बातचीत या फैसला होना हैं वह धरना स्थल पर चाहते हैं।
