Rampur News: बालिका की मौत...परिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगाामा किया। सूचना के बाद पुलिस आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। 

सैदनगर चौकी के गांव बहादपुर निवासी जसंवत सिंह की बेटी हिमांशी की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई थी। परिजन उसको जिला अस्पताल ले गए थे। जहां उसको भर्ती कराया था। देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़े- उन्नाव में वृद्ध की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या...हड़कंप, आमने-सामने के दुकानदारों के बीच हुई थी कहासुनी

संबंधित समाचार