श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास …


अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने सोमवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 85 वर्षीय दास को सीने में दर्द तथा सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें तत्काल मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार