कानपुर के सीसामऊ विधानसभा के कर्नलगंज में 24 परिसर सील...बेसमेंट में चल रहे थे कारखाने, चस्पा किये नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केडीए ने भारी पुलिस बल की, मौजूदगी में की कार्रवाई

कानपुर, अमृत विचार। केडीए ने बुधवार को भवनों में बने अवैध बेसमेंट और हो रही कामर्शियल गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस फोर्स के साथ केडीए ने 24 परिसरों को सील किया। सीसामऊ विधानसभा के कर्नलगंज, बेकनगंज, नाला रोड, मुन्नापुरवा समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई।

विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन-1 सत शुक्ला के नेतृत्व में केडीए ने 24 इमारतों के बेसमेंट सील कर दिए। केडीए अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बेसमेंट में अवैध रूप से कॉर्मशियल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। केडीए की कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप मच गया।

अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई कर्नलगंज में हुई। यहां पर तकरीबन डेढ़ दर्जन बेसमेंट सील किए गए हैं। जिन इमारतों के बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसमें कर्नलगंज में मो. असद के मकान संख्या 101/187 के बेसमेंट में अवैध रूप से स्नूकर गेम संचालित किया जा रहा था।

IMG-20241106-WA0037

इसी तरह फारुख रोड कायस्थाना चौराहा पर मो. परवेज के मकान संख्या 101/63 में अवैध रूप से जिम का संचालन किया जा रहा था। जिसे केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया। कर्नलगंज में मो. अदनान के मकान संख्या 101/61 में छह मंजिला इमारत तैयार करने के साथ बेसमेंट का निर्माण किया गया था, जिसे सील कर दिया गया।

कर्नलगंज में ही मो. इस्माईल के मकान संख्या 101/61 में छह मंजिला बिल्डिंग के साथ बनाए गए बेसमेंट में रेडीमेड कपड़ा कटिंग और सिलाई का कार्य किया जा रहा था। यहां पर सारा काम बंद कराकर बेसमेंट सील कर दिया गया। मकान संख्या 101/61 में मो. वसीम राइडर ने छह मंजिला मकान और बेसमेंट बना रखा था। यहां भी बेसमेंट में अवैध रूप से रेडीमेड कपड़ों को बनाने का काम किया जा रहा था, जिसे बंद कराकर बेसमेंट सील कर दिया गया।

IMG-20241106-WA0031

कर्नलगंज में ही हसीब अहमद खान ने भी छह मंजिला मकान बनाकर बेसमेंट में रेडीमेड कपड़ों का कारखाना चला रहे थे, जिसे सील कर दिया गया। कार्रवाई में अवर अभियन्ता जनार्दन सिंह, अवर अभियन्ता कैलाश सिंह, पुलिस विभाग से सहायक पुलिस आयुक्त तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज रवीन्द्र श्रीवास्तव, थाना कर्नलगंज तथा थाना बजरिया के पुलिस कर्मी व अर्द्ध सैनिक बल उपस्थित रहे।

IMG-20241106-WA0030

इन अवैध बेसमेंट पर भी हुई कार्रवाई

101/61 कर्नलगंज में रईस अहमद के मकान का बेसमेंट, 96/15 कर्नलगंज में मो. हसन के मकान का बेसमेंट, 96/21 सिदद्की मिया का हाता, कर्नलगंज में मो. हसन का बेसमेंट, 96/41 कर्नलगंज में रसीद के मकान का बेसमेंट, 101/193 कर्नलगंज में जमील अहमद के मकान का बेसमेंट, 101/107 कर्नलगंज में मो. वसीम के मकान का बेसमेंट, 96/16 कर्नलगंज में शेख अब्दुल नफीस के मकान का बेसमेंट, 96/52 बी-2 कर्नलगंज में हाजी मो. वसीम सिद्दकी का बेसमेंट, 96/42 बर्फखाना कर्नलगंज में बाबू खां का बेसमेंट, 96/69 कर्नलगंज में जीशान के मकान का बेसमेंट, 96/67 कर्नलगंज में सलीम के मकान का बेसमेंट, 99/223 नाला रोड में नवाब आलम, बदरे आलम का बेसमेंट, 100/215 कर्नलगंज में शब्बू के मकान का बेसमेंट, 99/105 मुन्ना पुरवा में इदरीस के मकान का बेसमेंट, 99/99 मुन्ना पुरवा में जरीन अली सिद्दकी के मकान का बेसमेंट, 99/ 120 मुन्नापुरवा में महबूब आलम के मकान का बेसमेंट, 99/23 बेकनगंज में सईद के मकान का बेसमेंट, 99/227 नाला रोड में रईस के मकान का बेसमेंट में कार्रवाई हुई।

IMG-20241106-WA0034

संबंधित समाचार