Bareilly: जेई ने अपने बेटे के जरिए ली रिश्वत, खाते में रुपए ट्रांसफर कराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: शाही सबस्टेशन पर तैनात जेई पर अपने बेटे से विभागीय काम कराने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर नए कनेक्शन की एवज में जेई के बेटे के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का फोटो भी वायरल हुआ है। अधीक्षण अभियंता ने आरोपों की जांच का आदेश दिया है।

शाही सबस्टेशन के जेई पर आरोप है कि वह अपने बेटे से विभागीय काम कराते है। नया कनेक्शन देने के नाम पर जेई के बेटे पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है जिसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जेई इसे सबस्टेशन पर तैनात फूल सिंह की साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि फूल सिंह शराब के नशे में रहता है। सामान भी चोरी कर बेच देता है। फूल सिंह और जेई के बीच ऑफिस के व्हाटसएप ग्रुप में भी जमकर कहासुनी हुई है। संविदा कर्मचारी ने जेई को जेल भिजवाने की धमकी दी है।

एसडीओ-जेई की जांच नहीं हुई पूरी
पिछले दिनों मीरगंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने अधिकारियों से मीरगंज के एसडीओ और जेई के खिलाफ चेकिंग के बाद बिजली चोरी का केस लिखाने की धमकी देकर 80 हजार रुपये वसूलने की शिकायत की थी। इसकी जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। विभाग में सुगबुगाहट है कि अधिकारियों से सांठगांठ कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

जेई के खिलाफ आरोप संज्ञान में आए हैं। अधिशासी अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी- ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण।

यह भी पढ़ें- बरेली में महिला के नहीं हुआ बच्चा तो जिंदा जलाकर मार डाला, पति समेत ससुरालियां फरार

संबंधित समाचार