बदायूं: सड़क बनवाने की मांग पर प्रदर्शन, अब बलवा का लड़ेंगे केस...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बुधवार को प्रदर्शन करते हुए की थी नारेबाजी, अपशब्द का किया था प्रयोग

बदायूं,अमृत विचार। नगर पंचायत कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है। अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर एक महिला समेत तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा वजीरगंज के मोहल्ला सोहन नगर के लोग सड़क बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। कई बार मांग करने के बाद भी सुनवाईन होने पर वह लोग बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय गए थे। कार्यालय में ताला लगा दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाकर कार्यालय का ताला खुलवाया गया। अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने राजेश जौहरी, मयंक सक्सेना, ईशा सक्सेना और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोहर्रम जुलूस के दौरान 22 वर्षीय आफताब की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात
Ketan Agrawal Case: जून की चिलचिलाती गर्मी में 'हुडी' ने खोला खूनी राज; मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर रची केतन की मौत की खौफनाक साजिश
खेत में हाईटेंशन पोल से लटकता मिला युवक का शव, PM का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस
अलीगंज अग्निकांड पोस्टमार्टम रिपोर्ट: दम घुटने से तड़पकर गई 15 जिंदगी, फेफड़ों और गले में जम गए थे कार्बन पार्टिकल्स
यूपी में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन: योगी सरकार का पूरे प्रदेश में विशेष अभियान, पंजीकृत संस्थानों का भी होगा 'सुरक्षा ऑडिट'