Bareilly: रेलवे कर्मी की घिनौनी करतूत, मूकबधिर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मूकबधिर रेलवे कर्मी ने मूकबधिर महिला के घर में दुष्कर्म की कोशिश की। रेलवे कर्मी महिला के घर दीपावली की बधाई देने गया था। महिला ने थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला के मुताबिक खुशबू एन्क्लेव निवासी आसिफ अयूब मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक के अधीन चपरासी के पद पर कार्य करता है। आसिफ भी मूकबधिर है। उसकी आरोपी से कुछ समय पहले जान पहचान हुई थी। वह उनके घर पर दीपावली की बधाई देने के लिए आया और घर पर अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की।

आरोपी कई दिन से परेशान करता है। थाना प्रभारी बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उन्हें मूकबधिर विशेषज्ञ की सहायता लेनी पड़ी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: जिस पर लगा रिश्वत का आरोप, उसे ही दे दी जांच...जानें क्या है पूरा मामला?

संबंधित समाचार