अयोध्या: सड़क हादसे में विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सड़क हादसे में विधान सभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की मौत हो गई। वह अयोध्या से लखनऊ के तरफ जा रहे थे। हादसा वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ, गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी लाइन में चली गई। हादसे में पुत्र गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि बृजभूषण दूबे निवासी सुरेखा खास थाना पैक़ोलिया जनपद बस्ती के रहने वाले हैं। गुरुवार रात 12:30 बजे अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। रोजा गांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। 

इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशेष सचिव ब्रजभूषण दूबे और कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित किया है। हादसे में कृष्णा को चोट आई है। सीओ आशीष नागर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UP-शिक्षकों के लिए खुशखबरी: High Court ने रद्द की Transfer Policy, कहा- गलतियों को सुधारा जाए

संबंधित समाचार