Kanpur: कारोबार के खुलेंगे नए द्वार, निर्यातक तैयार, ऑस्ट्रेलिया और केन्या जाएंगे उद्यमी, शहर से निर्यात 20 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। अभी शहर से 9990 करोड़ रुपये का सालाना निर्यात होता है। इसे मौजूदा वित्त वर्ष में 20 फीसदी ग्रोथ के साथ 12 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। ऐसे में फियो की पहल पर उद्यमी नए देशों से कारोबारी रिश्तों के लिए बाजार तलाश रहे हैं। हाल ही में वियतनाम के लिए निर्यात में वृद्धि से उत्साहित उद्यमी अब आस्ट्रेलिया और केन्या में बाजार तलाश रहे हैं। इसके लिए इसी माह निर्यातकों का दल दोनों देशों का दौरा करेगा। इस दल में शहर के 5 निर्यातकों को शामिल किया गया है। 

शहर से फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और केन्या के लिए सीमित मात्रा में निर्यात होता है। शहर से होने वाले निर्यात में इन दोनों देशों की हिस्सेदारी लगभग 8 फीसदी ही है। उद्यमियों का पहला दल 13 से 15 नवंबर तक केन्या का दौरा करेगा। इस दल में शहर से 2 निर्यातक शामिल रहेंगे, जो इलेक्ट्रिक उत्पाद और भारी मशीनरी के क्षेत्र में कारोबार के अवसर तलाशेंगे। निर्यातकों का दूसरा दल 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया जाएगा। इस दल में शहर के 3 उद्यमी शामिल हैं, जो लेदर और टेक्सटाइल उत्पादों का निर्यात बढ़ाने का प्रयास करेंगे।   

फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल में शहर के निर्यातकों के शामिल होने से यहां का कारोबार बढ़ेगा। केन्या में बैटरी, स्टोरेज फेसिलिटेटर, इन्वर्टर, घरों में प्रयोग होने वाले बिजली के उत्पाद, सुरक्षा उपकरण पर कारोबारियों का फोकस है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में अपेरल, फैशन एसेसरीज, टेक्सटाइल, लेदर उत्पाद, खेल उत्पाद व आर्टिफिशियल ज्वेलरी के क्षेत्र में आर्डर मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पम्प की लागत 25 लाख से 48 करोड़ कैसे हुई?...मानवाधिकार आयोग ने नगर आयुक्त से पूछा सवाल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी