महंत नृत्य गोपाल दास इमरजेंसी में भर्ती, मेडिकल बुलेटिन जारी
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अयोध्या से लाकर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ डाक्टरों ने उनकी जांच की। महंत को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पताल की तरफ से महंत के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल …
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अयोध्या से लाकर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ डाक्टरों ने उनकी जांच की। महंत को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पताल की तरफ से महंत के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया।
मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने कहा कि महंत नृत्य गोपाल को सोमवार को लखनऊ लाया गया। उन्हें शाम चार बजे के करीब इमरजेंसी में भर्ती किया गया। पहले एंटीजेन किट से उनका कोरोना टेस्ट हुआ जो निगेटिव निकला।
महंत नृत्य गोपाल दास को कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत व दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही हैं। महंत पूर्व में कोरोना के मरीज रह चुके हैं। उनमें पोस्ट कोविड इफेक्ट भी हो सकते हैं। लिहाजा, फेफड़े संबंधी अन्य आवश्यक जांचें भी की जा रही हैं।
