Raebareli News : पुलिस की बर्बरता, चोरी के शक में युवती को किया प्रताड़ित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। घुरवारा कांड की आग अभी तक शांत नहीं हुई उसके पहले ही मिल एरिया थाने में युवती के साथ पुलिसकर्मियों की बर्बरता का मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पीड़िता पर चोरी करने की घटना का जबरन कबूल करने का दवाब बना रही है। पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। 

 मिल एरिया थाना अंतर्गत बालापुर निवासी कमला देवी पत्नी शिव प्रसाद और उनकी बेटी शिवानी (25) आईटीआई कॉलोनी निवासी श्रीकांत दुबे के घर पर मेड का कार्य करती थीं। बीते अगस्त माह में श्रीकांत दुबे के घर में चोरी घटना हुई थी। शक के घेरे में कमला देवी और उनका परिवार आ गया। पुलिस ने मां और बेटी को थाने में लाकर जबरन जुर्म कबूल कराने की बात सामने आ रही है।

बेटी शिवानी का आरोप है मेरी मां को थाने ले जाया गया उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने मां के अभद्रता की और पूरूष सिपाहियों ने उंगलियों के बीच में चाबी डालकर प्रताड़ित किया, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया महिला और उसकी बेटी के द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : दो मिनट में तुम्हारी प्रधानी निकाल भेज दूंगा जेल...

संबंधित समाचार