पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा: हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के निकट सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘कोलकाता से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में साप्ताहिक विशेष ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’ 

पटरी से उतरे डिब्बों में एक पार्सल वैन भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी दौरान तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन तुरंत सहायता के लिए रवाना कर दी गई हैं। यात्रियों को कोलकाता लाने के लिए कई बस भी भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: सैमसन के शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार