बरेली: एलएलबी में 90.73 प्रतिशत से शुरू होगा प्रवेश
बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने सोमवार को एलएलबी प्रथम और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। एलएलबी में हर सीट पर औसतन चार आवेदन आने के चलते मेरिट काफी ऊपर गई है। ओपन मेरिट 90.73 से 68.10 प्रतिशत जारी की गई है। इसी तरह एमकॉम की मेरिट भी सीटों …
बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने सोमवार को एलएलबी प्रथम और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। एलएलबी में हर सीट पर औसतन चार आवेदन आने के चलते मेरिट काफी ऊपर गई है। ओपन मेरिट 90.73 से 68.10 प्रतिशत जारी की गई है।
इसी तरह एमकॉम की मेरिट भी सीटों से अधिक आवेदन आने के उच्च स्तर 86.43 से 58.35 प्रतिशत जारी की गई है। मेरिट के आधार पर छात्र 10 और 11 नवंबर को महाविद्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विषय के विभाग में होगी।
बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एलएलबी की ओपन मेरिट स्नातक के अंकों के आधार पर जारी की गई है। एमकॉम की मेरिट प्रैक्टिकल विषयों के प्रैक्टिकल के अंकों को हटाकर जारी की गई है। अभी दोनों में ओपन मेरिट के प्रवेश लिए जाएंगे। इसके बाद आरक्षण वर्ग यानी ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, व अन्य वर्गों की मेरिट जारी की जाएगी। यह मेरिट अब दीपावली के बाद ही जारी होगी।
अभ्यर्थी प्रवेश के समय किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कम्प्यूटर सेमिनार कक्ष में समस्या निवारण समिति से संपर्क कर सकते हैं। एमए के अन्य विषयों की मेरिट 11 नवंबर को जारी की जाएगी। एमए के प्रवेश 12 और 18 नवंबर को लिए जाएंगे।
एलएलबी की मेरिट
कैटगरी सब कैटगरी मेरिट इंडेक्स ओवरऑल रैंक
ओपन ओपन 90.73 से 68.10 1 से 112
एमकॉम की मेरिट
कैटगरी सब कैटगरी मेरिट इंडेक्स ओवरऑल रैंक
ओपन ओपन 86.43 से 58.35 1 से 89
ये दस्तावेज लाने होंगे
-एलएलबी और एमकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सभी मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे
-कॉलेज काउंटर से प्रवेश फार्म लेकर उसे भरना होगा और फिर प्रवेश समिति के समक्ष लाना होगा
-विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की वेबसाइट पर किए गए ऑनलाइन आवेदन की कॉपी लानी होगी
-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपना प्रमाण पत्र लाना होगा
