कानपुर में लुटेरों ने अधिवक्ता को बनाया निशाना: मोबाइल छीनकर हाे गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में लुटेरों ने अधिवक्ता का मोबाइल छीना और फरार हो गए। पीड़ित ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संघर्ष नगर कर्रही निवासी अधिवक्ता कंबोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 2 नवंबर की दोपहर को वह मोबाइल पर बात करते हुए बर्रा की ओर जा रहे थे।

दोपहर करीब 2:20 बजे पीछे से आए काली पल्सर सवार तीन युवकों में से एक ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। लूट की यह घटना आसपास के कैमरों में कैद है। बर्रा इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ekta Murder Case: हत्यारोपी विमल से पूछे गए 209 प्रश्न, 87 का दिया जवाब...पति के सवाल पूछते ही साध ली चुप्पी

संबंधित समाचार