Ayodhya News: परकोटा निर्माण में आ रहा 800 करोड़ का खर्च, तो मंदिर निर्माण में लगेंगे 600 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर की भव्यता में परकोटा का निर्माण अब सबसे बड़ी चुनौती है। जिसमें मंदिर से भी अधिक पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद शनिवार कोअध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी। 

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में सबसे ज्यादा खर्च परकोटे के निर्माण में आ रहा है, जहाँ मंदिर के निर्माण में लगभग 600 करोड़ रुपए लग रहे हैं तो परकोटे में 800 करोड़ रुपए की लागत आ रही है। उन्होंने कहा कि यह भी माना गया कि परकोटे का निर्माण सबसे ज्यादा चुनौती पूर्ण है और सबसे ज्यादा कार्य है।  

उन्होंने कि बैठक के दौरान राम मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर की भी समीक्षा की गई है। शेषावतार मंदिर के भी निर्माण की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परिसर में बन रहे सभागार, विश्राम गृह और ट्रस्ट का प्रशासनिक कार्यालय इन सभी का टेंडर जारी हो चुका है। इन सभी का निर्माण 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। निर्माण में जो भी तकनीकी चुनौती थी उसको पूर्ण किया गया है, राम मंदिर निर्माण पूर्ण करने का जो लक्ष्य रखा गया था उसमें तीन माह और लग रहे हैं यानी कि सितंबर 2025 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा।

यह भी पढ़ें:-IT RAID: झारखंड में आयकर विभाग ने CM सोरेन के निजी सचिव के परिसरों समेत कई स्थानों पर की छापेमारी

संबंधित समाचार