Ayodhya News : नवनिर्वाचित सभापति निर्मल व उपसभापति सुरेश ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

अयोध्या, अमृत विचार: रौजागांव स्थित गनौली समिति परिसर में शनिवार को गन्ना समिति गनौली के नवनिर्वाचित सभापति निर्मल शर्मा व उपसभापति सुरेश निषाद सहित डायरेक्टर ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की मौजूदगी में पद की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने विधायक को  माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नवनिर्वाचित सभापति निर्मल शर्मा ने कहा कि वह किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से काम कर रही है इस काम पर मोहर लगाकर जनता भी भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कोई भी चुनाव हो बिना टीमवर्क के नहीं जीता जा सकता। भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, अजीत प्रताप सिंह, तेज तिवारी, खुन्नू पांडेय, शीतला प्रसाद शुक्ल, दृगपाल सिंह, गन्ना समिति सचिव अनिल कुमार, भूपेंद्र सिंह बल्ले, किशोरीलाल भारती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ‘आकांक्षा हाट 2024’ के आयोजन से स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा: योगी

संबंधित समाचार