Bareilly: बच्चों की शादी...दो लाख का कर्ज, आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार: एक गांव में घरेलू दिक्कतों के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। ग्राम गुलनगरा निवासी सुधीर सिंह लंबे समय से घरेलू समस्याओं से जूझ रहे थे। बताते हैं कि वह आर्थिक तंगी की वजह से भी परेशान थे। शुक्रवार शाम सुधीर ने गांव से बाहर पेड़ से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों ने सुधीर का शव पेड़ से लटका देखा तो सूचना उनके परिजनों को दी। घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक के भाई मुरारी सिंह तोमर ने बताया कि सुधीर(35 साल) आर्थिक तंगी से परेशान था। सुधीर मजदूरी करके पत्नी शारदा, चार बेटियां व दो बेटों का पेट पालता था। उसके बच्चों की शादी भी होनी थी। मृतक के ऊपर करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के बीच कर्जा हो गया।

मुरारी सिंह ने कहा कि कल शाम सुधीर घर से बाहर निकले थे। चौकीदार ने आम के बाग के पास से गुजरते हुए देखा तो सुधीर का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा था। वह टीशर्ट से फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया, जिसके बाद पेड़ की टहनी टूटने पर शव नीचे जा गिरा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बसपा नेत्री के घर फायरिंग, पहले कॉल पर की अश्लील बातें...विरोध करने पर आ धमका युवक

संबंधित समाचार