Barabanki News : संगठन महापर्व की जिला कार्यशाला आयोजित, चुनाव अधिकारी बोले- सक्रिय बूथ अध्यक्ष भाजपा की रीढ़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी: अमृत विचार : सांगठनिक चुनाव को लेकर भाजपा में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित करके चुनाव संबंधी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यशाला को चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सक्रिय बूथ अध्यक्ष भाजपा की रीढ़ है। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी को जीत दिलाने के लिए मतदान केंद्रों पर विपक्षियों से मोर्चा संभालता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक  संगठन है, जिसमें सदस्यता अभियान के बाद सभी दायित्वों पर सांगठनिक चुनाव निर्धारित समय पर पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाते हैं।

दायित्व ऐसे कार्यकर्ता को देना चाहिए, जो इसे पूरी निष्ठा के साथ निभा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। आम जन मानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा में सहभागिता करने को उत्सुक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की चुनाव से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर रमेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने जनपद के सभी 25 मंडल के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। कार्यशाला की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई। जिला अध्यक्ष ने आभार ज्ञापित करते हुए सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। संचालन महामंत्री शीलरत्न मिहिर ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, एससी- एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, रामकुमारी मौर्य, अमरीश रावत, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी और रोहित सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कथित सपा नेता के पिता की ओछी हरकत : बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को नोटिस भेज बना रहा दबाव

संबंधित समाचार