बदायूं: फंदे पर मिला युवक का शव, परिजनों का हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

खाना खाकर झोपड़ी में सोया था युवक, रात एक बजे पत्नी ने फंदे पर देखा शव

उघैती, अमृत विचार। एक युवक का शव उसके झोपड़ीनुमा घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरेरा निवासी किशनपाल (30) खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद लगभग नौ बजे अपनी झोपड़ी में सो गया था। उसकी पत्नी और बच्चे बराबर में ही दूसरी झोपड़ी में सो गए थे। रात लगभग एक बजे पत्नी किशनपाल की झोपड़ी में गई तो उसने किशनपाल का शव फंदे पर लटका देखा, वह चिल्लाने लगी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। परिजनों ने जमीन की पुरानी रंजिश के चलते हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि युवक की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: सट्टेबाजों ने की युवक की पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार