Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल दंपती की इलाज के दौरान मौत, मृतको की संख्या हुई तीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: अयोध्या से दर्शन कर वापस मध्य प्रदेश रीवा जा रहा परिवार शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। मऊआइमा के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई थी। जिसमें एक बच्चे की मौत और सात लोग घायल हुए थे। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जिसमे शनिवार को दंपती की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मे मृतकों की संख्या तीन हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा गल्ला मंडी गोविंद गढ के रहने वाले शैलेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दो कार से लेकर अयोध्या दर्शन करने के लिए गये हुए थे। वह शुक्रवार की भोर में वापस लौट रहे थे। उनकी कार मऊआइमा इलाके के जोगापुर एक खडी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे मे एक दस वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गयी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया था। जहां शिवांशु गुप्ता (10) पुत्र फूलचंद की मौत हो चुकी थी, जबकि शैलेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी कमलेश देवी (40) समेत सात लोग घायल हुए थे। दंपती की हालत काफी नाजुक थी। शनिवार को उपचार के दौरान दंपती की ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल पलक गुप्ता (18) पुत्री अरविंद, सेजल (23) पुत्री फूलचंद्र, तनु (13) ,पीहू (19) का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : डिप्टी सीएम बोले नियमों में बदलाव करने को भी तैयार, लेकिन घायलों को मिले समय पर इलाज

संबंधित समाचार