बदायूं : आत्महत्या के लिए उकसाने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 18 अक्टूबर को गांव नाधा के पास खेत में पड़े पर लटका मिला था शव

उस्मानपुर,बदायूं, अमृत विचार।  जरीफनगर थाना क्षेत्र केगांव नाधा में 18 अक्टूबर की सुबह एक युवक शव फंदे पर लटका मिला था। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए थे। परिजनों ने गांव के लिए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 


गांव नाधा निवासी जसवीर (20) पुत्र वीरपाल मिठाई की एक दुकान पर काम करता था। 18 अक्टूबर की सुबह उसका शव गांव के पास खेत पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह और जरीफनगर थानाध्यक्ष रविकरन मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने कहा था कि युवक का गांव की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले उसका महिला के परिजनों से समझौता हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी घनश्याम उर्फ पप्पू व योगेश पुत्र दयानंद को नाधा से इस्लामनगर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकरन सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, सिपाही विनोद कुमार व नरेंद्र रहे।

संबंधित समाचार