बरेली: कनाडा का वीजा बनवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रयागराज में रहने वाले एक व्यक्ति ने बरेली के युवक से कनाडा का वीजा बनवाने के नाम पर 14.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। वीजा न मिलने पर पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। प्रयागराज में रहने वाले एक व्यक्ति ने बरेली के युवक से कनाडा का वीजा बनवाने के नाम पर 14.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। वीजा न मिलने पर पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बारादरी के मोहल्ला सैलानी पुराना शहर निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि वह साऊदी अरब में काम करता था। वहीं, उसकी मुलाकात प्रयाराज जिले के गांव हेतापुर झूसी निवासी इम्तयाज नाम के व्यक्ति से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि इम्तयाज ने उससे कहा था कि वह उसका कनाडा का वीजा बनवा देगा। आजम ने बताया कि इसी दौरान वह बरेली चला आया। यहां आने के बाद उसने इम्तयाज से संपर्क किया।

तब इम्तयाज ने बताया कि कनाडा का वीजा 10 लाख रुपये में बनेगा। कहा कि आपके वीजा का समय समाप्त हो रहा है। इसलिए जल्द ही वनवा लो। पीड़ित ने बताया कि इम्तयाज के कहने पर उसने आरोपी के खाते में 7.98 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद इम्तयाज की पत्नी रेशमा बरेली आई और वह वीजा के लिए 6.6 लाख रुपये उससे लेकर चली गई। लेकिन कई माह तक जब उसे वीजा नहीं मिला। तब उसने रुपये मांगे। तब इम्तयाज नाराज हो गया और रुपये देने से इनकार कर दिया। यही नहीं पीड़ित को जान से मारने व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी है।

संबंधित समाचार