कानपुर में घर से ट्यूशन पढ़ाने निकली छात्रा लापता: परिजनों ने एक युवक पर दर्ज कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घर से ट्यूशन पढ़ाने निकली कक्षा 11 की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। 

शनिवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ निकला। उसकी तलाश के दौरान ही जानकारी हुई कि बेटी शिवकटरा निवासी आर्यन कुमार चौहान से बात करती थी। 

पिता के अनुसार बेटी घर से दो हजार रुपये, आधार कार्ड और झुमकी व कपड़े भी ले गई है। जिसके बाद परिजनों ने आर्यन पर अपहरण का आरोप लगाकर चकेरी थाने में प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में छह नाले गंगा में सीधे बहा रहे सीवेज...बायोरेमिडिएशन में कई बार पकड़ी जा चुकी लापरवाही, जुर्माने की भी नहीं परवाह

संबंधित समाचार