लखीमपुर खीरी: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बेहजम, अमृत विचार। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी पत्रकार ब्रजेश सिंह का भतीजा लोकेंद्र सिंह पुत्र रामकुमार (32) रविवार को व्यापार के सिलसिले में निघासन गया था। काम निपटाकर वह अपने घर वापस घर आ रहा था।

थाना फरधान क्षेत्र में गूमचीनी चौराहा के नजदीक पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गगी। सूचना पर रोते-बलिखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने हादसे की जानकारी ली और  परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सोमवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में बेहजम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामशंकर राज,  अनिल वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुशील सिंह प्रधान सहित तमाम लोग शामिल हुए। मृतक युवक अपनी चार बहनों का एकलौता भाई था। परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी; लूट के लिए चाचा के घर आ धमके बदमाश, शोर मचाने पर असलहा लहराते भागे

संबंधित समाचार