12 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था महामना मदनमोहन मालवीय का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास की हलचल, राजनीतिक उथल-पुथल, विज्ञान के आविष्कार, नवीन विश्व के निर्माण की प्रक्रिया और शिक्षा को नए मकाम पर ले जाने वाले ‘महामना’ से लेकर ‘पक्षी मानव’ से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख। इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था।

वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ और उनके जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।

2021 में 12 नवंबर को ही भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी। 

इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.....

1781 - अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।
1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया। 1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म।
1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1930 - लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत। 
1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।
1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1984 - ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।
2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।
2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009’’ से नवाजा गया।
2021 : भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी। 

यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात 

संबंधित समाचार