इक्वाडोर की जेल में कैदियों के बीच झड़प, 15 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्विटो। इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 15 कैदी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी राष्ट्रीय जेल प्रशासन एजेंसी एसएनएआई ने दी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि हिंसा मंगलवार सुबह दक्षिण पश्चिम शहर गुआयाकिल में लिटोरल पेनिटेंटरी के एक विंग में भड़क उठी।

बयान के अनुसार, 'सुरक्षा समूह (पुलिस और सशस्त्र बल) ने सुविधाओं पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के लिए तत्काल कार्रवाई की और रक्तपात की जांच चल रही है।' लिटोरल पेनिटेंटरी में संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े समूहों के कैदियों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2021 से अब तक ऐसी घटनाओं में 400 से ज्यादा कैदी मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-Mathura News: मथुरा की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, 10 लोग झुलसे, तीन गंभीर

संबंधित समाचार