लखीमपुर खीरी : लेखा प्रबंधक पर दस हजार रिश्वत मांगने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

डॉक्टर की शिकायत पर एसीएमओ ने दोवों के दर्ज किए बयान

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। धौरहरा सीएचसी में तैनात एक डाक्टर ने सीएचसी के ब्लॉक लेखा प्रबंधक पर आयुष्मान सरकारी इन्सेटिव निकालने के नाम पर दस हजार रुपये की की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंचे एसीएमओ ने दोनों के बयान दर्ज किए।

डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि उनका आयुष्मान के सरकारी इंसेंटिव का एक लाख तीस हजार रूपये डेढ़ वर्षों से नहीं मिल रहा है। जब भी सीएचसी धौरहरा के ब्लॉक लेखा प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव से मिलकर इंसेंटिव का रुपया निकालने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करते रहे। बुधवार को पुनः जब लेखा प्रबंधक से कहा तो उन्होंने दस हजार रुपये की  रिश्वत मांगी। मना करने पर अभद्रता की। उन्होंने इसकी शिकायत सीएमओ संतोष गुप्ता से की। वही ब्लॉक लेखा प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव से जब आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। इधर सीएमओ के आदेश पर सीएचसी पहुंचे एसीएमओ सत्यप्रकाश मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने डॉक्टर और आरोपी लेखा प्रबंधक के बयान दर्ज कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: ताऊ के साथ बाजार गई दो साल की बच्ची की हादसे में मौत

संबंधित समाचार