लखीमपुर खीरी: ताऊ के साथ बाजार गई दो साल की बच्ची की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना व कस्बा खीरी टाउन में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अपने ताऊ के साथ बाइक पर सवार दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंपा है। 

सदर कोतवाली के गांव लाहौरी नगर निवासी शुभम ने बताया कि उसकी दो साल की पुत्री पीहू मंगलवार को अपने ताऊ के साथ खीरी टाउन बाजार गई थी। वापस आते समय शाम करीब 06:30 अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत अधिक खराब होने के कारण डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें-  लखीमपुर खीरी: पिंजड़े में कैद हुआ बाघ, लोगों ने ली राहत की सांस

संबंधित समाचार