11 नवंबर से खुलेगा प्रेममंदिर, बदलाव के बाद ऐसे मिलेगा प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। कोरोना के चलते सात माह से बंद पड़ा प्रेम मंदिर 11 नवंबर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रेम मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु भक्तों को कोविड-19 के लिये निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना होगा। मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालु भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मशीन से कोविड-19 …

मथुरा। कोरोना के चलते सात माह से बंद पड़ा प्रेम मंदिर 11 नवंबर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रेम मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु भक्तों को कोविड-19 के लिये निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना होगा।

मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालु भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मशीन से कोविड-19 की जांच होगी और सैनीटाइज करके उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।मन्दिर के जन संपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि महान संत कृपालु महराज इस मन्दिर के माध्यम से पूरे विश्व को आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देना चाहते थे।

इसीलिए इस मन्दिर का नाम प्रेम मन्दिर रखा था। दर्शकों से कहा है कि वे दर्शन करने के बाद ही मन्दिर से बाहर निकल आएं क्योंकि रूकने पर सामाजिक दूरी का पालन करने में व्यवधान पड़ सकता है। मन्दिर को सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 8:30 बजे तक के लिए खोला जाएगा।

संबंधित समाचार