रामपुर : किशोरी को अगवा कर की मारपीट, बाल भी काटे...पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। किशोरी को अगवाकर मारपीट और बाल काटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था  कि 8 नवंबर को उसकी बेटी अपनी दादी के घर से अपने घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि बिजारखाता निवासी अमन पुत्र अतीक, यूसुफ पुत्र इदरीस, अफरोज जहां पत्नी यूसुफ और परवीन जहां पत्नी इदरीस किशोरी को हथियारों के बल पर जबरन बाइक पर उठा कर ले गए। घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया था। युवकों ने घर की महिलाओं की मदद से किशोरी के मुहं में कपड़ा ठूंस कर लाठी-डंडों से मारपीट की थी। जिससे किशोरी के काफी चोटें आईं। इसके साथ ही युवकों ने किशोरी के सिर के बाल मूंड कर गंजा कर दिया।

बाद में किशोरी को गांव के पास छोड़कर चले गए। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अमन, यूसुफ, अफरोज जहां और परवीन जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी के गांव और स्कूल में जाकर जानकारी जुटाई है।

ये भी पढे़ं : रामपुर: दूसरे समुदाय के युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म