बिहार के चुनाव में ईवीएम सुरक्षित: चुनाव आयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कोई छेड़छाड़ हुई है। सामान्य गति से मतगणना हो रही है। उपचुनाव आयुक्त संदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार ने मंगलवार दोपहर पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के …

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कोई छेड़छाड़ हुई है। सामान्य गति से मतगणना हो रही है। उपचुनाव आयुक्त संदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार ने मंगलवार दोपहर पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गयी थी। जाहिर है उसके कारण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की संख्या बढ़ गई और सामाजिक दूरी के कारण मतगणना हाल की संख्या भी बढ़ा दी गई तथा मतगणना टेबल कम किये गए पर मतों की गिनती पहले की रफ्तार से ही हो रही है। ईवीएम के बढ़ने से मतों की गिनती का काम जरूर बढ़ गया। यह कहे जाने पर कि कुछ नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें की है तो उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ सम्भव नहीं है। उच्चतम न्यायलय भी यह बात कह चुका है कि ईवीएम सुरक्षित हैं। आयोग ने पहले भी ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों को चुनौती दी थी। इसलिए ईवीएम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में सात करोड़ तीस लाख मतदाता थे और 57.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस हिसाब से कितने वोट पड़े आप जोड़ लें।

संबंधित समाचार