बहराइच: दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुधवार को बहन के घर से जाते समय अज्ञात ने किया था दुष्कर्म

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार को घर जाते समय अज्ञात ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका अपनी बहन के यहां नानपारा कोतवाली क्षेत्र में है। दोनों के गांव आसपास कुछ दूरी पर है। बुधवार को बालिका बहन के घर से अपने घर के लिए रवाना हुई। रास्ते में अज्ञात ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मोतीपुर और नानपारा कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। 

जांच के बाद मोतीपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। वहीं देर शाम अधिक रक्तस्राव होने के चलते बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में बालिका का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

ये भी पढ़ें- बहराइच: चारो तरफ फैली गंदगी बयां कर रही दुर्दशा, सफाई कर्मी नहीं दे रहे ध्यान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म