मजबूत सैन्य बल नहीं होगी तो विरोधी उठा सकते हैं फायदा: जनरल रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को रक्षा और सैन्य मुद्दों पर आधारित एक पोर्टल भारतशक्ति डॉट इन के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में कहा कि भारतीय सैन्य बल बहुत जटिल और अनिश्चित माहौल में काम कर रहे हैं। क्षेत्र में शांति के लिए क्षमता बढ़ानी होगी। सैन्य ताकत मजबूत नहीं …


नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को रक्षा और सैन्य मुद्दों पर आधारित एक पोर्टल भारतशक्ति डॉट इन के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में कहा कि भारतीय सैन्य बल बहुत जटिल और अनिश्चित माहौल में काम कर रहे हैं। क्षेत्र में शांति के लिए क्षमता बढ़ानी होगी। सैन्य ताकत मजबूत नहीं होगी तो भारत के विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं।

जनरल रावत ने कहा कि आज हम बेहद जटिल, अनिश्चित और अस्थिर माहौल में काम कर रहे हैं। विश्व के तकरीबन हर क्षेत्र में छोटी, बड़ी जंग छिड़ी हुई है। इसलिए यदि हमें खुद की रक्षा करनी है, अपने देश की, अपने देश की अखंडता और अपने लोगों की रक्षा करनी है तो हमें मजबूत सैन्य बल की जरूरत है।

जनरल रावत का यह बयान महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच पिछले छह महीने से गतिरोध चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध सुलझाने के लिए सिलसिलेवार राजनयिक और सैन्य वार्ता भी हुई है । हालांकि कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। जनरल रावत ने कहा कि हम उन सबकी मदद करना चाहते हैं जिन्हें हमारे सहयोग की जरूरत है। खासकर उन देशों को जो कठिन समय से गुजर रहे हैं और अच्छी हथियार प्रणाली चाहते हैं। इस दौरान वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि भारत के विरोधियों से खतरा गहरा और दीर्घकालिक है।

संबंधित समाचार