10 मोबाइल फोन दुकानों में लगी भीषण आग, 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में 10 मोबाइल फोन के दुकानों में आग लगने से करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में 10 मोबाइल फोन के दुकानों में आग लग गयी।मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर दुकान से निकल रहे धुएं पर गई, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 'झांसी की घटना लापरवाही का नतीजा, मामले की जांच हो', झांसी अग्निकांड पर खड़गे-प्रियंका की मांग

संबंधित समाचार