कानपुर के कल्याणपुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: पीड़ित परिवार पैतृक आवास पर कथा सुनने गए थे, वापस आने पर सामान गायब देख उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कारोबारी के फ्लैट को निशाना बनाते हुए 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार वाले अपने पैतृक आवास पर कथा सुनने गए थे।

गोवा गार्डन आनंद अपार्टमेंट निवासी संजय गुप्ता अपने दूसरे विजय नगर स्थित मकान में पूजा करने के लिए दिन में गए थे। शाम चार बजे वह वापस लौटे तो अलमारी खुली हुई थी। अंदर दाखिल होने पर सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। चोर अलमारी से जेवरात में हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल आदि व 500 रुपये पार कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- LIVE कुछ ही देर में कानपुर पहुचेंगें CM Yogi, रथ पर सवार होकर करेंगें रोड शो, बटोगे तो कटोगे के पोस्टर लेकर पहुंच रहे लोग

 

संबंधित समाचार