अयोध्या: नहीं रहे शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य कमला प्रसाद सिंह, शोक की लहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। जिले के प्रख्यात शिक्षाविद और बच्चू लाल इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कमला प्रसाद सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पैतृक आवास पूराबाजार में अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 

उनके निधन पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय, भगवान बक्श सिंह, पूर्व प्राचार्य रामचंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य शीतला प्रसाद सिंह, अवधेश प्रताप सिंह मुन्ना, जेग्री मिल मड़ना के संस्थापक अवधेश प्रताप सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरयू नदी के किनारे दिलासीगंज  घाट पर उनके पुत्र विनय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दिया। वहीं पूरा बाजार के रामलीला मैदान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह दीपू की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा हुई।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: आटे से बने सिंहासन पर बैठ तिलक चढ़वायेंगे प्रभु राम

संबंधित समाचार