प्रयागराज में कार सवारों की दबंगई: जाम खुलवा रहे दरोगा को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के चालीस नम्बर गोमती के पास लगे जाम को हटवाने पहुंचे हल्का का दरोगा से कार सवार युवकों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने दरोगा को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। दरोगा ने थाने में शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को चालीस नंम्बर गोमती पर दरोगा संजीव कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी। शाम 7 बजे वहीं जाम की स्थिति बन गई तो दरोगा जाम को हटवाने लगे। इस दौरान एक बस और एक कार आमने सामने आ गए तो दरोगा ने कार को गाड़ी साइड में करने की बात कही। लेकिन कार चालक कार हटाने के बजाय उनसे कहासुनी और गाली गलौज करने लगे। 

जब दरोगा संजीव कुमार ने कार सवारों को अपना परिचय देते हुए थाने चलने को कहा तो कार सवारों ने ने दरोगा को अपनी कर में बैठाया और हार्टमैनगंज के पास ले जाकर कार रोक दी। इसके बाद दरोगा की पिटाई कर उनके पास से मोबाइल चैन एवं 5000 नगदी छीन लिया और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चला गया। किसी तरह बचकर पहुंचे दरोगा ने थाने में तहरीर दी। मामले में थरवई पुलिस ने अनुराग यादव सहित कई अन्य के खिलाफ मारपीट, छिनैती सहित कई गंभीर धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy : पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरे का कार्यक्रम जारी, पीओके में नहीं होगा टूर...देखें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार