भारत ने बांग्लादेश को दिए कुत्ते और घोड़े, जानिए वजह
नई दिल्ली। बंगलादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों और विशेष रूप से दोनों सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग बढाने की दिशा में कदम उठाते हुए भारतीय सेना ने बंगलादेश की सेना को 20 प्रशिक्षित सैन्य अश्व और बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाले दस श्वान उपहार में दिये हैं। इन अश्वों और श्वानों को सेना की …
नई दिल्ली। बंगलादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों और विशेष रूप से दोनों सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग बढाने की दिशा में कदम उठाते हुए भारतीय सेना ने बंगलादेश की सेना को 20 प्रशिक्षित सैन्य अश्व और बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाले दस श्वान उपहार में दिये हैं।
इन अश्वों और श्वानों को सेना की रिमाउंट और वेटेनरी कोर ने प्रशिक्षित किया है। सेना ने इन्हें संभालने के लिए बंगलादेश के जवानों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है। ये अश्व और श्वान बंगलादेश सेना को दोनों देशों की सीमा पर स्थित पेट्रोपोल-बेनापोल एकीकृत चौकी पर एक समारोह में उपहार स्वरूप दिये गये।
इस मौके पर भारतीय दल का नेतृत्व ब्रह्मास्त्र कोर के प्रमुख मेजर जनरल नरेन्द्र सिंह खरोड ने किया जबकि बंगलादेश के दल का नेतृत्व जसोर स्थित डिविजन के कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद हुमायूं कबीर ने किया। इस मौके पर ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि ब्रिगेडियर जेएस चीमा भी मौजूद थे।
