Bareilly: ट्रक ने युवक को रौंदा, दो साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। भुता थाना क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय राहुल मिश्रा पुत्र सतीश चंद्र शनिवार शाम रजाऊं स्थित बिसलेरी फैक्ट्री से काम करके अपने घर बाइक से लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने राहुल को टोल प्लाजा के पास रौंद दिया। 

जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव का पंचनामा कराकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल की पत्नी आरती और उसका दो साल का बच्चा है। 

परिजनों ने कहा कि राहुल की मौत की जानकारी सुबह फरीदपुर थाने से मिली। पुलिस ने बताया कि राहुल की मौत हो गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: टैक्स विभाग के निशाने पर 500 बड़े भवन, क्या आपको मिला नोटिस?

संबंधित समाचार