Kanpur: चमनगंज में नॉनवेज रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अपार्टमेंट तक पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चमनगंज थाना क्षेत्र में मोहम्मद अली पार्क के पास स्थित बेक एंड टेक नॉनवेज रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान लीकेज गैस सिलेंडर से भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जब तक आग पर पानी डाल कर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की ऊंची लपटों ने बगल के अपार्टमेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद अगल-बगल की बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों ने पानी डालना शुरू किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल और स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से पानी डालकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Etawah में दो इनामी समेत तीन हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस से मुठभेड़; दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार, थाना प्रभारी भी हुए घायल

 

संबंधित समाचार