लखीमपुर खीरी: शुगर इंडस्ट्रीज में फटा शीरे का टैंक, मजदूर झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगाही, अमृत विचार: सिंगाही-निघासन मार्ग पर स्थित एक शुगर इंडस्ट्रीज में शीरे का टैंक फट गया, जिससे उसकी चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इंडस्ट्रीज के जिम्मेदार उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुगर इंडस्ट्रीज के जिम्मेदार हादसे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

शुगर इंडस्ट्रीज के भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि धालीवाल सोबती शुगर इंडस्ट्रीज अयोध्यापुरी में बुधवार को एक शीरा टैंकर अचानक फट गया। इससे दैनिक मजदूरी पर काम कर रहा थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव टापर (नौरंगाबाद) निवासी मजदूर बिट्टू सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों और मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

बताते हैं जिम्मेदारों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि घटना के बारे में इंडस्ट्रीज के मालिकान और जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अमृत विचार ने जब इंडस्ट्रीज के मैनेजर शीतल सिंह ने घटना के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। इससे शुगर इंडस्ट्रीज पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर सरकारी, इलाज निजी अस्पताल में.... केजीएमयू डॉक्टर निष्कासित

संबंधित समाचार