बरेली: जिले में 36 संक्रमित मिले, तो ये बात राहत लेकर आई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रामपुर गार्डन निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रामपुर गार्डन निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार,मंगलवार को 3680 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें आईवीआरआई से दो और एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले हैं। जिले में कुल 36 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में 3644 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
रामपुर गार्डन, जाग्रति नगर, सुभाष नगर, करेली, लक्ष्मी नगर, न्यू चाणक्यपुरी, ग्रीन पार्क, नकटिया, कृष्णा घाट कालोनी, महानगर, सिविल लाइंस, चौधरी मोहल्ला, इज्जतनगर, साहूकारा, बरकलीगंज, बरगवां, मनकारा, शाहदाना कालोनी, गुजराल अपार्टमैन, सदर कैंट, डाक्टर्स कालोनी, किला, बहेड़ी, आलोक नगर में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार