Kannauj: रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

31 अक्टूबर को हुआ था लापता, खोज नहीं सकी थी पुलिस

गुरसहायगंज, कन्नौज, अमृत विचार। ग्राम खाडे़देवर स्थित रेलवे ट्रैक पर लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव हटवाकर शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता ने युवक का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
         
थाना तालग्राम के ग्राम ताहपुर निवासी लल्लू सिंह ने बताया कि उसका पुत्र विवेक उर्फ बड़े (18) का शव रविवार को ग्राम खाड़ेदेवर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसका पुत्र 31 अक्टूबर से लापता चल रहा था। इसकी सूचना भी थाना तालग्राम में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी पुलिस उसके पुत्र को तलाश नहीं कर सकी। 

मृतक के पिता ने पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। युवक खेती का कार्य कर भाई व पिता का सहयोग करता था। वह एक भाई दो बहन था। सूचना पर पहुंचे समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: गबन के आरोपी बीडीओ ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में संबद्ध, सीडीओ ने अमित सिंह को किया रिलीव

 

संबंधित समाचार