Barabanki News : डीजल छिड़क खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार :थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मदारपुर की 60 वर्षीय महिला ने शनिवार को शरीर पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। जिसे बचाने दौड़ा बेटा विकास भी झुलस गया। गम्भीर अवस्था में जली महिला को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। जहां से सिविल अस्पताल लखनऊ भेजा गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई।

ग्राम मदारपुर के शेष कुमार वर्मा की 60 वर्षीय पत्नी ललिता देवी कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त थी। शनिवार को उसने घर में रखा डीजल अपने शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली। लपट तेज होते ही वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बेटा विकास आग बुझाने लगा। जिससे उसके भी दोनों हाथ झुलस गए। परिजन ललिता देवी को गम्भीर अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए।

जंहा प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह सिविल अस्पताल लखनऊ में गम्भीर रूप से जली ललिता देवी की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- कमलेश तिवारी Encounter मामला : पत्नी बोली दर्द से चीखते-चिल्लाते थे पति, दबाव बना बेटी से करवाया अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार