शाहजहांपुर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलाघाट पुल पर रविवार शाम हुई घटना, चालक बोलेरो छोड़ कर फरार

मिर्जापुर, अमृत विचार। शादी की दावत खाकर रविवार शाम लौटे रहे चाचा-भतीजे की बाइक में कोलाघाट पुल पर सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिर्जापुर के गांव अतरी निजामपुर निवासी 20 वर्षीय साहिल पुत्र कमरूद्दीन रविवार को अपने चाचा 45 वर्षीय मुजीम के साथ जलालाबाद क्षेत्र के गांव इमलिया बुजुर्ग में रिश्तेदार की शादी की दावत खाने बाइक से गए थे। जहां से दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे बाइक कोलाघाट पुल पर पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। कुछ देर बाद भतीजे साहिल की सांसे थम गईं। वहीं चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुजीम को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साहिल दो भाइयों में बड़ा था, अब छोटा भाई  13 वर्षीय आसिफ है। साहिल अविवाहित था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म