बरेली: 2023 से पटरियों पर दौड़ेंगी ये ट्रेनें, तैयारियां तेज
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल वर्ष 2023 तक विद्युतीकरण हो जाएगा। मंडल ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2023 तक मंडल सभी पटरियों पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि 2023 तक मंडल के अंतर्गत आने वाले …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल वर्ष 2023 तक विद्युतीकरण हो जाएगा। मंडल ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2023 तक मंडल सभी पटरियों पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ना शुरू हो जाएंगे।
इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि 2023 तक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले बरेली से लेकर पीलीभीत तक विद्युतीकरण कार्य पूरा किया जाएगा।
यह कार्य 2021 में पूरा हो जाएगा। दिसम्बर 2020 तक इसका टेंडर भी कर दिया जाएगा। इसके बाद काठगोदाम से लेकर रामपुर, मुरादाबाद से लेकर रामनगर और लालकुआं से लेकर काशीपुर, बरेली से भोजीपुर, पीलीभीत से टनकपुर, मैलानी से पीलीभीत, शहाबाजनगर से शाहजहांपुर तक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जनवरी 2021 तक टेंडर कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी काठगोदाम से लेकर दिल्ली तक भी अभी विद्युतीकरण का कार्य होना बाकी है। इन ही दिनों में यह कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि वैसे तो यह कार्य 2022 में ही पूरा हो जाएगा मगर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन 2023 तक ही हो पाएगा।
“2023 तक पूरे मंडल में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इसके लिए तेजी से योजनाएं बनाई जा रही हैं। सबसे पहले बरेली से पीलीभीत लाइन पर कार्य कराया जाएगा।” -आशुतोष पंत, डीआरएम इज्जतनगर मंडल
